ITI Admission Gujarat 2025 की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से जानेंगे
नमस्कार छात्रों और अभिभावकों! अगर आपने 2025 में Gujarat ITI एडमिशन का फॉर्म भरा है और 10 से 14 जुलाई के बीच Choice Filling भी किया था, तो आपके लिए बड़ी खबर है – 17 जुलाई 2025 को पहला राउंड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है!
इस ब्लॉग पोस्ट में हम ITI Admission Gujarat 2025 की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से जानेंगे:
- ✅ ITI रिजल्ट कैसे चेक करें
- ✅ एडमिशन कन्फर्म कब और कैसे कराना है
- ✅ किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी
- ✅ फीस कितनी भरनी होगी
- ✅ और क्या सावधानियां बरतनी है
Table of Contents
- ITI एडमिशन 2025: पहला राउंड रिजल्ट जारी और एडमिशन कन्फर्म कराने की पूरी प्रक्रिया जानें!
- परिचय (Introduction)
- पहला राउंड का ITI रिजल्ट कैसे देखें?
- महत्वपूर्ण ITI एडमिशन तिथियां
- कब और कैसे कराएं एडमिशन कन्फर्म?
- कितनी फीस भरनी होगी?
- ITI एडमिशन के लिए डॉक्युमेंट्स की लिस्ट (Original + Xerox)
- महत्वपूर्ण टिप्स:
- निष्कर्ष:
- FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
- जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट से!
🔍 पहला राउंड का ITI रिजल्ट कैसे देखें?
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
- गूगल में सर्च करें: ITI Admission Gujarat
- पहले लिंक पर क्लिक करें (यह ITI की सरकारी वेबसाइट होगी)
- लॉगिन करें – अपना 8 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, और कैप्चा डालें
- मोबाइल OTP डालें और सबमिट करें
- अब “Provisional Allotment Preview” पर क्लिक करें
आपको दिखाई देगा:
- किस ITI में एडमिशन मिला
- किस ट्रेड में मिला
- किस चॉइस नंबर पर एडमिशन मिला है
⚠️नोट: यही ITI एडमिशन फाइनल माना जाएगा।
🗓️ महत्वपूर्ण ITI एडमिशन तिथियां
विवरण | तारीखें |
---|---|
Choice Filling | 10 से 14 जुलाई 2025 |
पहला राउंड का रिजल्ट घोषित | 17 जुलाई 2025 |
एडमिशन कन्फर्म कराने की अवधि | 18 जुलाई से 24 जुलाई 2025 |
📅 कब और कैसे कराएं एडमिशन कन्फर्म?
अगर आपको ITI में एडमिशन मिल गया है, तो अब अगला कदम है एडमिशन कन्फर्म कराना।
- दिनांक: 18 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक
- स्थान: जिस ITI में आपको सीट मिली है, वहीं जाकर
👉अगर आप 24 जुलाई के बाद जाते हैं, तो आपका एडमिशन रद्द हो जाएगा।
💸 कितनी फीस भरनी होगी?
फीस का प्रकार | राशि | किन्हें भरनी है? |
---|---|---|
Caution Money Deposit | ₹250 | सभी वर्गों के छात्रों को (रिफंडेबल) |
Tuition Fee (6 महीने) | ₹600 | Open, OBC, EWS के पुरुष छात्रों को |
⚠️SC/ST, Female, PH, Ex-Army छात्रों को ₹600 नहीं भरना है।
📑 ITI एडमिशन के लिए डॉक्युमेंट्स की लिस्ट (Original + Xerox)
क्रम | दस्तावेज का नाम |
---|---|
1 | मार्कशीट (जिस क्लास के आधार पर एडमिशन मिला हो) |
2 | स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (LC) |
3 | ट्रायल सर्टिफिकेट (10वीं के बाद) |
4 | जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/SEBC) |
5 | EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) |
6 | नॉन-क्रीमीलेयर सर्टिफिकेट (OBC/SEBC के लिए) |
7 | इनकम सर्टिफिकेट (OBC/EWS के लिए) |
8 | आधार कार्ड |
9 | पासपोर्ट साइज के 2 फोटो |
10 | बैंक पासबुक + Xerox (पहला पेज) |
11 | PH प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) |
12 | VRC Suitability प्रमाण पत्र (PH के लिए) |
13 | Ex-Serviceman सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) |
14 | डोमिसाइल सर्टिफिकेट (राज्यबाह्य छात्र) |
15 | ITI एडमिशन कन्फर्मेशन रिपोर्ट (डाउनलोड करें वेबसाइट से) |
⚠️जिन डॉक्युमेंट्स पर स्टार हो वो अनिवार्य हैं।
❗ महत्वपूर्ण टिप्स:
- सभी ITI एडमिशन डॉक्युमेंट्स की एक-एक ज़ेरॉक्स जरूर रखें
- सभी डॉक्युमेंट्स ऑरिजिनल लेकर जाएँ
- तय तारीखों के बीच ही एडमिशन कन्फर्म करें
- किसी भी परेशानी में ITI हेल्पलाइन या एडमिशन ऑफिस से संपर्क करें
📌 निष्कर्ष:
ITI एडमिशन 2025 का पहला राउंड आ चुका है। यह आपके करियर का महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। सही समय पर प्रक्रिया पूरी करें ताकि कोई अवसर न छूटे।
अगर आप वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन या कोई भी ITI ट्रेड चुन रहे हैं, तो यह ट्रेनिंग आपको सरकारी नौकरी, स्किल अपग्रेड और प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए तैयार करती है।
❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. मैंने 10वीं के बाद आवेदन किया है, तो कौन-कौन से डॉक्युमेंट ले जाने हैं?
👉 10वीं की मार्कशीट, LC, ट्रायल सर्टिफिकेट, आधार, फोटो, बैंक पासबुक, और जो भी आपकी कैटेगरी से संबंधित डॉक्युमेंट हो।
Q2. ₹250 caution money वापस कैसे मिलेगी?
👉 कोर्स पूरा होने के बाद यह राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Q3. अगर मैं समय पर एडमिशन कन्फर्म नहीं करा पाया तो?
👉 आपका एडमिशन रद्द हो जाएगा, अगला राउंड भी मिस हो सकता है।
Q4. मुझे रिजल्ट में कोई दिक्कत आ रही है, क्या करूँ?
👉 ITI एडमिशन हेल्पलाइन पर संपर्क करें या ITI ऑफिस में जाकर समाधान लें।
Q5. ट्यूशन फीस किसे भरनी है?
👉 केवल Open/OBC/EWS पुरुष छात्रों को ₹600 फीस देनी है।
📲 जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट से!
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी और समय पर लगी हो तो:
- 🔁 इस पोस्ट को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और स्टूडेंट्स ग्रुप में शेयर करें
- 📱 हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें (लिंक डिस्क्रिप्शन में दिया गया है)
- 🌐 हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें – यहाँ आपको ITI एडमिशन, रिजल्ट अपडेट, स्किल डवलपमेंट और सरकारी योजनाओं की लेटेस्ट जानकारियाँ समय पर मिलती रहेंगी।
जय हिंद! मिलते हैं अगले ब्लॉग में नई जानकारी के साथ। ✅